Full Story

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारिओं का आज तबादला कर दिया वहीं चार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिव बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। अभय कुमार सिंह बने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव वर्ष 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह , जो अब तक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव थे, उन्हें ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। अगले आदेश तक वह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। दिवेश सेहरा को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की कमान वर्ष 2005 बैच के अधिकारी दिवेश सेहरा का ग्रामीण कार्य विभाग से तबादला कर उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे। दीपक आनंद बने खेल विभाग के सचिव वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से हटाकर खेल विभाग का सचिव बनाया गया है। राज्य में खेल गतिविधियों और खेल से जुड़ी योजनाओं की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। राजीव रौशन को कृषि विभाग की जिम्मेदारी वर्ष 2010 बैच के अधिकारी एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन अगले आदेश तक वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अधिसूचना के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें शिक्षा और खेल विभाग से जुड़ी कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां पहले से दी गई थीं। रचना पाटिल को कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी रचना पाटिल , जो वित्त विभाग में सचिव (व्यय) हैं, उन्हें अगले आदेश तक कृषि विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनायत खान को महिला एवं बाल विकास निगम की जिम्मेदारी वर्ष 2012 बैच की अधिकारी इनायत खान को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अब महिला एवं बाल विकास निगम, पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं। धर्मेंद्र कुमार को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार , जो बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष हैं, उन्हें अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनेश कुमार मीणा को शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम का अतिरिक्त जिम्मा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मनेश कुमार मीणा , जो खान एवं भूतत्व विभाग में निदेशक हैं, उन्हें बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्वेता भारती का खगड़िया से सीतामढ़ी तबादला वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्वेता भारती को खगड़िया के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद से स्थानांतरित कर इसी पद पर सीतामढ़ी भेजा गया है। अतिरिक्त प्रभार वाले पुराने पदों से होंगे मुक्त सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अधिसूचना के कारण जिन पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति या अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, उन पदों को वर्तमान में संभाल रहे अधिकारी संबंधित जिम्मेदारियों से मुक्त माने जाएंगे। जिन अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल स्पष्ट नहीं की गई है, वे फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे।