Full Story
नई दिल्ली। इंडियन फैमिलीज और फ्लीट ऑपरेटरों की पसंदीदा एमपीवी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा अब नए अंदाज में ग्राहकों के सामने आ गई है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने इंडियन मार्केट में इनोवा क्रिस्टा का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये रखी गई है। नए मॉडल में कंपनी ने डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स के स्तर पर कई अहम बदलाव किए हैं, जिससे यह एमपीवी पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बन गई है। पहले से ज्यादा बोल्ड और दमदार दिखेगी इनोवा क्रिस्टा नई इनोवा क्रिस्टा के एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। कंपनी ने इसमें नया बोल्ड रेडिएटर ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट बंपर गार्निश और नया रियर बंपर डिजाइन दिया है। इन बदलावों की वजह से एमपीवी की रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा मजबूत नजर आती है। हालांकि, टोयोटा ने इसके भरोसेमंद और पहचान वाले डिजाइन को बरकरार रखा है, ताकि ग्राहकों को वही परिचित इनोवा अनुभव मिलता रहे। केबिन में मिलेगा लग्जरी कार जैसा एहसास टोयोटा ने नई इनोवा क्रिस्टा के इंटीरियर को भी खासा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। इसमें ड्यूल-टोन लेदर सीट्स दी गई हैं, जो केबिन को आकर्षक और शानदार लुक देती हैं। डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स और अन्य हिस्सों पर कॉपर-टोन फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जबकि वुडन-स्टाइल इंसर्ट्स केबिन में लग्जरी कार जैसा अनुभव देते हैं। इसके अलावा एसी कंट्रोल और अन्य स्विचों पर नई फिनिशिंग दी गई है, जिससे पूरा केबिन अधिक आधुनिक और प्रीमियम महसूस होता है। नए फीचर्स से बढ़ी सुविधा और सुरक्षा नई इनोवा क्रिस्टा में ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें वायरलेस चार्जर दिया गया है, जिससे मोबाइल फोन को बिना केबल के आसानी से चार्ज किया जा सकता है। वहीं टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) लगातार टायरों में हवा के दबाव पर नजर रखता है और किसी भी टायर में दबाव कम होने पर तुरंत अलर्ट देता है। इससे न केवल सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि टायरों की उम्र भी बेहतर बनी रहती है। दमदार 2.4 लीटर डीजल इंजन का भरोसा बरकरार नई इनोवा क्रिस्टा में वही भरोसेमंद 2.4 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन कम आरपीएम पर भी अच्छा टॉर्क उपलब्ध कराता है, जिससे पहाड़ी रास्तों, ओवरटेकिंग और पूरी फैमिली के साथ लंबी यात्राओं के दौरान बेहतर प्रदर्शन मिलता है। इसके साथ ही स्मूद ड्राइविंग अनुभव भी मिलता है, जिससे यात्राएं अधिक आरामदायक बन जाती हैं। पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध टोयोटा ने नई इनोवा क्रिस्टा को पांच रंग विकल्पों में पेश किया है। इसमें प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सुपर व्हाइट, सिल्वर मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक माइका और अवांट-गार्ड ब्रॉन्ज मेटैलिक शामिल हैं। ये सभी रंग एमपीवी की प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं। कीमत कितनी है? नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप-स्पेक जेडएक्स वेरिएंट की कीमत 26.63 लाख रुपये तक जाती है। वेरिएंट 7-सीटर (एक्स-शोरूम कीमत) 8-सीटर (एक्स-शोरूम कीमत) जीएक्स / जीएक्स फ्लीट ₹19,72,000 ₹19,77,000 जीएक्स+ ₹21,15,000 ₹21,20,000 वीएक्स ₹24,93,000 ₹24,98,000 जेडएक्स ₹26,63,000 —



Comments
0