Full Story

मुंबई। कन्नड़ सिनेमा के रोरिंग स्टार श्रीमुरली ने अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'पराक' के धमाकेदार टीजर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें उनका अब तक का सबसे पावरफुल अवतार, हाई-ऑक्टेन एक्शन और शानदार विजुअल्स दर्शकों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गए हैं। 'बघीरा' के बाद श्रीमुरली एक बार फिर बड़े पर्दे पर हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ वापसी कर रहे हैं। टीजर में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन, फिट फिजीक, इंटेंस एक्सप्रेशंस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस हर फ्रेम में नजर आती है। यही वजह है कि रिलीज़ के कुछ ही घंटों में 'पराक' सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई। एक्शन ही नहीं, कहानी भी होगी दमदार फिल्म के निर्देशक हलेश कोगुंडी का कहना है कि 'पराक' सिर्फ स्टंट और धमाकेदार फाइट्स वाली फिल्म नहीं है। उनके मुताबिक, फिल्म का हर एक्शन सीन कहानी और किरदारों की भावनाओं से जुड़ा होगा। उन्होंने बताया कि बचपन से 'मैड मैक्स' जैसी एक्शन फिल्मों ने उन्हें प्रेरित किया। इसलिए उन्होंने हमेशा ऐसी फिल्म बनाने का सपना देखा, जिसमें एक्शन कहानी कहने का सबसे मजबूत जरिया बने। हर फ्रेम देगा बड़े पर्दे वाला फील टीजर में शानदार सिनेमैटोग्राफी, बड़े स्केल के विजुअल्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस फिल्म को अलग पहचान देते हैं। वहीं चरण राज एमआर का पावरफुल बैकग्राउंड म्यूजिक हर सीन का रोमांच कई गुना बढ़ा देता है। ऑडियो राइट्स ने भी बनाया रिकॉर्ड फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आनंद ऑडियो ने 'पराक' के ऑडियो राइट्स हासिल कर लिए हैं। इसे हाल के वर्षों में किसी कन्नड़ फिल्म के सबसे बड़े ऑडियो राइट्स डील्स में से एक माना जा रहा है। अब ट्रेलर और रिलीज का इंतजार ब्रांड स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'पराक' का निर्देशन हलेश कोगुंडी ने किया है। फिल्म का निर्माण अखिलेश कोगुंडी, आशिक मदाल और दीपक अश्वथ नारायण ने किया है जबकि हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस मशहूर स्टंट डायरेक्टर डॉ. के. रविवर्मा ने तैयार किए हैं। टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब फैंस को फिल्म के गानों, ट्रेलर और सिनेमाघरों में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि 'पराक' कन्नड़ सिनेमा की अगली बड़ी पैन इंडिया एक्शन ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।