Full Story
पटना। बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान से ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर (पीके) के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जबकि पार्टी के 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद पीके ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुला ली। जन सुराज का आरोप- कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही पुलिस जन सुराज ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले एसटीएफ और पुलिस की टीमें लगातार उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही हैं। पार्टी का दावा है कि अब तक करीब 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं को उठाया जा चुका है।पुलिस उन पर उपद्रवी होने और अफवाह फैलाने जैसे आरोप लगा रही है जबकि कार्रवाई का कोई स्पष्ट आधार नहीं बताया जा रहा। जारी की गिरफ्तार नेताओं की सूची जन सुराज ने एक पत्र जारी कर दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। पार्टी के अनुसार, प्रत्यूष पूर्व को जक्कनपुर थाना, वरुण कुमार को पीरबहोर थाना और अभय शर्मा को जक्कनपुर थाना भेजा गया है। इसके अलावा विकास सिंह, अमीर इम्तियाज, मनीष झा और सुदर्शन मिश्रा को विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने हिरासत में लिया है। प्रशांत किशोर ने बुलाई आपात बैठक पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर ने पार्टी कार्यालय में आपात बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि यदि हिरासत में लिए गए नेताओं को जल्द नहीं छोड़ा गया तो वह स्वयं थाने जाकर विरोध दर्ज करा सकते हैं। प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला, बोले- हमारे नेताओं को कहां रखा गया, पुलिस बताए श्री किशोर ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा, "अगर जन सुराज के किसी नेता या कार्यकर्ता से कोई गलती हुई है तो वह कानूनी तौर पर सजा भुगतेगा, हम इसके लिए तैयार हैं लेकिन किसी भी हालत में यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि हमारे नेताओं को पुलिस पकड़ ले और यह भी न बताए कि उन्हें कहां रखा गया है। सरकार घबरा गई है।" 'कार्रवाई हो तो सब पर हो' जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने कहा कि अगर किसी ने कानून तोड़ा है तो पुलिस कार्रवाई करे लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा, " अगर बीजेपी के लोगों पर भी इसी तरह कार्रवाई होती तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती। पुलिस बताए कि हमारे कार्यकर्ताओं को किस आरोप में पकड़ा गया है।" महिला मोर्चा ने सरकार पर लगाए आरोप जन सुराज महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने तरीके से पार्टी कार्यकर्ताओं को उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें भी हिरासत में लिया जा रहा है।



Comments
0