Full Story
मुंबई। फिल्म निर्माता गौरव वर्मा की नई प्रोडक्शन कंपनी अवनिका फिल्म्स ने अपनी पहली फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का टीजर रिलीज कर दिया है। रंगों, मस्ती, दोस्ती और युवाओं की एनर्जी से भरपूर इस टीजर में ऐसी दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां सपनों के पीछे भागते युवा, हास्य और हलचल से भरी जिंदगी जीते नजर आते हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में दिखी यंग इंडिया की फुल ऑन एनर्जी 'प्रेम कीटाणु' का टीजर तेज रफ्तार, रंगीन और मजेदार अंदाज में तैयार किया गया है। इसमें आज के युवाओं की जिंदगी, उनके सपने, दोस्ती और अफरा-तफरी को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है। टीजर का जोशीला बैकग्राउंड म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरता है। हालांकि मेकर्स ने कहानी को पूरी तरह सामने नहीं लाया है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस और उत्सुकता दोनों बनी हुई है। वीर पहाड़िया के साथ दमदार स्टारकास्ट फिल्म में वीर पहाड़िया , आफिया सैयद , अपारशक्ति खुराना , राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर भावना स्टूडियोज के सहयोग से बनाई गई है। निर्माण की जिम्मेदारी गौरव वर्मा ने संभाली है, जबकि निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। 'ये सिर्फ कॉमेडी नहीं, दिल से जुड़ी कहानी है' निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की का कहना है कि 'प्रेम कीटाणु' सिर्फ हंसी-मजाक वाली फिल्म नहीं, बल्कि दोस्ती, रिश्तों और बड़े होने के दौरान जिंदगी में आने वाले छोटे-छोटे लेकिन यादगार पलों की कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के किरदारों का पागलपन, मासूमियत और अपनापन ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस दुनिया से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे और फिल्म को उतना ही प्यार देंगे, जितना इसे बनाने में पूरी टीम ने लगाया है। अवनिका फिल्म्स की दमदार शुरुआत 'प्रेम कीटाणु' के साथ अवनिका फिल्म्स बतौर प्रोडक्शन हाउस अपनी शुरुआत कर रही है। मेकर्स का कहना है कि उनका मकसद ऐसी फिल्में बनाना है, जिनमें मनोरंजन के साथ दिल को छू लेने वाली कहानियां भी हों। टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। अब दर्शकों की नजर ट्रेलर और फिल्म की रिलीज पर टिकी है, जो 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।



Comments
0