Full Story
बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में छठीहार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर एक बेकाबू बस चढ़ गई, जिससे छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्केस्ट्रा देख रही भीड़ को बस ने रौंदा पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत स्थित बनकटवा मध्य विद्यालय के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में छठीहार (बच्चे के जन्म के बाद का उत्सव) कार्यक्रम के मौके पर बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। तभी गोरखपुर से बेतिया आ रही एक बस अनियंत्रित हो गई और भीड़ में घुस गई। मौके पर मची चीख-पुकार इस दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत घायलों को बचाने में जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। छह लोगों की मौत हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें राकेश कुमार दूबे (35 वर्ष), संजय कुमार (28 वर्ष), देवेंद्र दूबे (35 वर्ष), बहादुर महतो (45 वर्ष) और छांगुर राम (70 वर्ष) शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, हादसे में कुल छह लोगों की जान गई है। वहीं, सभी घायल बनकटवा और बसवरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है।



Comments
0