Full Story
नई दिल्ली। बजट स्मार्टफोन बाजार में ग्राहकों को अतिरिक्त वैल्यू देने की कोशिश के तहत आईटेल ने अपने ए100 प्रो 4जीबी स्मार्टफोन के साथ 1499 रुपये का प्रीमियम नेकबैंड मुफ्त देने, मिलिट्री ग्रेड मजबूती, 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कनेक्टिविटी देने वाली अल्ट्रालिंक तकनीक जैसी सुविधाओं को प्रमुखता से पेश किया है। नेटवर्क न हो तब भी जुड़े रहने का दावा ए100 प्रो की सबसे खास खूबियों में से एक है अल्ट्रालिंक तकनीक। कंपनी का दावा है कि यह फीचर उन परिस्थितियों में भी बेहतर कनेक्टिविटी अनुभव देने में मदद करता है, जहां सामान्य नेटवर्क सिग्नल कमजोर या उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में यह फीचर दूर-दराज और कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों के यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, यानी ज्यादा मजबूती स्मार्टफोन को एमआईएल-एसटीडी-810एच मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है कि डिवाइस को विभिन्न कठोर परिस्थितियों में टिकाऊ प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन की मजबूती और भरोसेमंद प्रदर्शन इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान दिलाता है। स्क्रीन टूटने की चिंता भी कम कंपनी ग्राहकों को 100 दिनों के भीतर मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है। आमतौर पर स्मार्टफोन खरीदने के बाद स्क्रीन डैमेज सबसे बड़ी चिंता होती है, लेकिन यह सुविधा ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा और सुरक्षा प्रदान करती है। एंटरटेनमेंट के लिए 90Hz डिस्प्ले और डीटीएस ऑडियो फोन में 6.6 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके साथ डीटीएस ऑडियो सपोर्ट वीडियो देखने, गेमिंग और म्यूजिक सुनने के अनुभव को बेहतर बनाता है। स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल क्वालिटी युवा यूजर्स को आकर्षित कर सकती है। 5000mAh बैटरी और एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट ए100 प्रो में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 गो एडीशन पर चलता है और इसमें यूनीसॉक टी7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग, वीडियो कॉलिंग और रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकते हैं। कैमरा और स्मार्ट फीचर्स का भी साथ फोटोग्राफी के लिए फोन में 8एमपी एआई रियर कैमरा और 5एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, आईआर ब्लास्टर की मदद से टीवी, एसी और अन्य घरेलू उपकरणों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। फेस अनलॉक और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं। कीमत ऐसी कि मुकाबला मुश्किल 4जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज, मिलिट्री ग्रेड मजबूती, फ्री नेकबैंड और 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाओं के साथ आईटेल ए100 प्रो 4जीब की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। ऐसे में यह फोन उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो कम बजट में ज्यादा वैल्यू चाहते हैं।



Comments
0