Full Story

मुंबई: शेयर बाजार में गुरुवार को मिला-जुला माहौल देखने को मिला, जहां सेंसेक्स ने बढ़त के साथ वापसी की लेकिन निफ्टी लगातार तीसरे दिन फिसल गया जबकि टाटा ग्रुप के शेयरों की जोरदार रिकवरी और मजबूत तिमाही नतीजों वाली कंपनियों में खरीददारी ने निवेशकों का उत्साह बनाए रखा। सेंसेक्स ने दिखाई ताकत, निफ्टी की गिरावट जारी कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक (0.15%) चढ़कर 78,079.96 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 40.10 अंक (0.16%) टूटकर 24,395.85 पर आ गया। लगातार तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी का लाल निशान में बंद होना बताता है कि बाजार में अभी भी दबाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बाजार में 'मिक्स्ड मूड', लेकिन खरीददारी भी रही पूरे दिन बाजार में कहीं खरीदारी दिखी तो कहीं मुनाफावसूली। यही वजह रही कि बाजार का ओवरऑल मूड बैलेंस नजर आया।बीएसई पर कारोबार करने वाले 4,545 शेयरों में से 2,198 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,120 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 227 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। टाटा ग्रुप के शेयरों ने बदला पूरा गेम हाल के दिनों में दबाव झेल रहे टाटा ग्रुप के शेयरों ने गुरुवार को शानदार कमबैक किया। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इन शेयरों में आई खरीदारी ने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर करने में बड़ी भूमिका निभाई। इन दो शेयरों ने मचा दिया धमाल अगर दिन के असली स्टार की बात करें तो एस्ट्रल और सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स सबसे आगे रहे। दोनों कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजे पेश किए, जिसके बाद इनके शेयर करीब 8-8 फीसदी उछल गए। मजबूत नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और पूरे दिन इन शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर रहे सुपरहिट सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा चमका। इसका सूचकांक करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी रही और यह करीब 0.45 फीसदी मजबूत हुआ। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी, जिससे व्यापक बाजार में मजबूती देखने को मिली। इन सेक्टरों में रही कमजोरी हर सेक्टर का दिन अच्छा नहीं रहा। मेटल सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना रहा और इसका सूचकांक करीब 1 फीसदी टूट गया।वहीं, प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर भी करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। ये रहे दिन के टॉप गेनर्स गुरुवार के कारोबार में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा मोटर्स पीवी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और श्रीराम फाइनेंस सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर रहे। इन शेयरों में पूरे दिन मजबूत खरीदारी देखने को मिली। इन शेयरों ने किया निराश दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के शेयर सबसे ज्यादा फिसले। इनमें मुनाफावसूली और बिकवाली का दबाव साफ दिखाई दिया।