Full Story
पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित सिविल कोर्ट के इतिहास में पहली महिला जिला जज के रूप में अनामिका टी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का भार संभालेंगी। पटना उच्च न्यायालय से जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिमी चंपारण के बेतिया सिविल कोर्ट की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी. को पटना का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के वर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव को पटना उच्च न्यायालय का महानिबंधक बनाया गया है। 2016 में बनीं थीं उच्च न्यायिक सेवा का हिस्सा वकील कोटा से सीधे उच्च न्यायिक सेवा में वर्ष 2016 में आई अनामिका टी. पूर्व में पटना उच्च न्यायालय की निबंधक स्थापना और निबंधक निगरानी का भार संभाल चुकी है। इसके अलावा अनामिका टी. मधुबनी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं। पटना सिविल कोर्ट के इतिहास में नया अध्याय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में उनकी पहली पदस्थापना मुजफ्फरपुर में हुई थी। अनामिका टी. पटना सिविल कोर्ट की 93 वीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगी। पटना सिविल कोर्ट के इतिहास में आज तक किसी महिला ने जिला जज का भार नहीं संभाला था।



Comments
0