Full Story
नई दिल्ली। इटली की दिग्गज लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता लैंबॉर्गिनी ने इंडिया में अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार टेमेरारियो की पहली यूनिट डिलीवर कर दी है। करीब छह करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली यह सुपरकार न सिर्फ लैंबॉर्गिनी हुराकान की जगह लेती है बल्कि कंपनी के इलेक्ट्रिफिकेशन युग की नई शुरुआत का भी प्रतीक है। 907 हॉर्सपावर की ताकत, रॉकेट जैसी स्पीड लैंबॉर्गिनी टेमेरारियो के दिल में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स और 3.8 kWh बैटरी पैक का साथ मिलता है। यह हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सिस्टम मिलकर 907 हॉर्सपावर और 800 Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका V8 इंजन अकेले 789 हॉर्सपावर की ताकत और 730 Nm टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि यह इंजन 10,000 RPM तक रेव कर सकता है, जो इसे दुनिया की सबसे खास प्रोडक्शन सुपर स्पोर्ट्स कारों में शामिल करता है। महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा परफॉर्मेंस के मामले में टेमेरारियो किसी रेसिंग कार से कम नहीं है। यह सुपरकार केवल 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 340 किमी/घंटा तक पहुंचती है। पावर को सड़क तक पहुंचाने के लिए इसमें 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं, इसकी बैटरी को 7 kW AC चार्जर की मदद से लगभग 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। पहली नजर में दिल जीत लेगा डिजाइन लैंबॉर्गिनी टेमेरारियो का डिजाइन बेहद आक्रामक और आकर्षक है। इसकी लो-स्लंग बॉडी, शार्प लाइन्स और एडवांस एयरोडायनामिक एलिमेंट्स इसे सड़क पर सबसे अलग पहचान देते हैं। फ्रंट में लैंबॉर्गिनी के सिग्नेचर हेक्सागोनल एलईडी डीआरएल और पीछे की तरफ हेक्सागोनल एलईडी टेललाइट्स के साथ सेंटर-माउंटेड एग्जॉस्ट इसे और भी ज्यादा स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं। लग्जरी और टेक्नोलॉजी का शानदार संगम केबिन के अंदर भी आधुनिक तकनीक की भरमार है। ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.4 इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए अलग 9.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा ऐपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और कई एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद हैं। ड्राइवर अपनी जरूरत के अनुसार सिट्टा, स्ट्रेडा, स्पोर्ट, कोर्सा और कोर्सा प्लस जैसे अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स का चयन कर सकता है। भविष्य की सुपरकार की झलक लैंबॉर्गिनी टेमेरारियो सिर्फ एक नई सुपरकार नहीं, बल्कि उस भविष्य की झलक है जहां इलेक्ट्रिक तकनीक और रोमांचक परफॉर्मेंस साथ-साथ चलते हैं। 907 हॉर्सपावर की ताकत, 2.7 सेकंड की धमाकेदार रफ्तार और 10,000 RPM तक घूमने वाला इंजन इसे दुनिया की सबसे एडवांस और रोमांचक हाइब्रिड सुपरकारों में शामिल करता है।



Comments
0