Full Story
मुंबई। बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान पूरे 18 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन की मिस्ट्री-थ्रिलर 'हैवान' में एक साथ वापसी करने जा रहे हैं, जिसका डार्क और सस्पेंस से भरपूर फर्स्ट लुक जारी होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर जारी फिल्म के फर्स्ट लुक में गहरा रहस्य, खौफ और बेचैनी का माहौल दिखाई देता है। मेकर्स ने इसे "डार्क, इंटेंस और अनसेटलिंग" बताते हुए दावा किया है कि 'हैवान' दर्शकों को आखिर तक सस्पेंस और तनाव में बांधे रखेगी। 'टशन' के बाद पहली बार साथ दिखेंगे अक्षय और सैफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' में साथ नजर आए थे। अब करीब 18 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर से पर्दे पर लौट रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। प्रियदर्शन का नया और अलग अंदाज कॉमेडी और फैमिली फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, 'हैवान' एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री-थ्रिलर है, जो प्रियदर्शन की डार्क और रोमांचक दुनिया की झलक पेश करेगी। दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी , सायामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स का मानना है कि यह मजबूत स्टारकास्ट फिल्म की कहानी को और प्रभावी बनाएगी। 11 सितंबर 2026 को होगी रिलीज 'हैवान' का निर्माण वेंकट के. नारायणा और शैलजा देसाई फेन ने किया है। फिल्म को KVN Productions और Thespian Films मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह मिस्ट्री-थ्रिलर 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जल्द आएगा टीजर और म्यूजिक की झलक फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल मेकर्स ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, आने वाले महीनों में टीजर , ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च से जुड़ी अपडेट्स जारी किए जाने की उम्मीद है। वर्क फ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में निर्देशक अहमद खान की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। वहीं सैफ अली खान की हालिया रिलीज 'कर्तव्य' थी, जिसे निर्देशक पुलकित ने बनाया और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।



Comments
0