Full Story

मुंबई। मेगा पावर स्टार राम चरण की खेल पर आधारित फिल्म ‘पेड्डी’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जहां सिनेमा हॉल में लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए उनकी शानदार अदाकारी को सलाम किया वहीं फिल्म दुनियाभर में 292.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है। हाल ही में एक भरे हुए सिनेमा हॉल में उस वक्त खास माहौल बन गया, जब फिल्म खत्म होने के बाद खुद राम चरण दर्शकों के बीच पहुंचे। जैसे ही अंतिम क्रेडिट्स स्क्रीन पर आए, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए और राम चरण को स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका इस्तकबाल किया। अदाकारी और पैगाम ने जीता लोगों का दिल फिल्म में राम चरण ने सिर्फ एक खिलाड़ी का किरदार नहीं निभाया बल्कि खेल के जरिए समाज को एक मजबूत पैगाम भी दिया है। यही वजह है कि दर्शक उनके अभिनय से खास तौर पर प्रभावित नजर आ रहे हैं। फिल्म के जज्बाती दृश्यों से लेकर खेल के रोमांचक पलों तक, राम चरण ने हर सीन में अपनी छाप छोड़ी है। उनकी यह नई पेशकश उन फिल्मों से अलग मानी जा रही है, जिनमें वह आमतौर पर हाई-वोल्टेज एक्शन करते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने एक भावनात्मक और खेल-केंद्रित कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा ‘पेड्डी’ का दम दर्शकों का प्यार सिर्फ तालियों तक सीमित नहीं है बल्कि इसका असर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है। ‘पेड्डी’ ने दुनिया भर में अब तक 292.5 करोड़ रुपये की शानदार ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म मजबूती से टिकी हुई है और अब तक 187.02 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है। दूसरी बड़ी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ‘पेड्डी’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। राम चरण के करियर की एक और बड़ी कामयाबी फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स यह साबित करता है कि राम चरण सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि ऐसे कलाकार भी हैं जो हर बार नए अंदाज में दर्शकों को प्रभावित करना जानते हैं। ‘पेड्डी’ की लगातार बढ़ती कामयाबी और दर्शकों का प्यार इस बात का सबूत है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है।