Full Story
मुंबई। रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) कमिश्नर तुकाराम मुंडे से मुलाकात की। इस दौरान काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, डायरेक्टर चेतन डीके और राइटर-प्रोड्यूसर सागर बी. शिंदे भी मौजूद रहे। मुलाकात में फिल्म के पैगाम और समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई। तुकाराम मुंडे ने फिल्म की पहल को सराहा अपनी ईमानदार कार्यशैली और आवाम की सेवा के लिए मशहूर तुकाराम मुंडे ने खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे संगीन मुद्दे को बड़े पर्दे पर लाने की फिल्म की कोशिश की तारीफ की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फिल्म का समर्थन करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की ज़िंदगी से जुड़े इस अहम मौज़ू पर फिल्म बनना बेहद खुशी की बात है। काजल अग्रवाल ने भी की तारीफ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी तुकाराम मुंडे की ईमानदारी, लगन और जनसेवा के प्रति उनके जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के लिए ऐसे समर्पित अधिकारियों से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। यही वजह रही कि यह मुलाकात काफी यादगार बन गई। 24 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी 'द इंडिया स्टोरी' का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। मिलावट और सेहत जैसे मुद्दों पर आधारित है फिल्म फिल्म की कहानी कीटनाशक आधारित खेती और खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे संगीन मसलों को सामने लाती है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह ये समस्याएं खामोशी से आज और आने वाली नस्लों की सेहत पर गहरा असर डाल रही हैं। फिल्म का मकसद सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि लोगों में बेदारि पैदा करना और इस मुद्दे पर मायनेखेज बहस शुरू करना भी है। मजबूत टीम ने संभाली फिल्म की जिम्मेदारी फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं। वहीं तकनीकी टीम में निशांत भागवत (छायांकन), मंगेश धाकड़े (संगीत), आशीष म्हात्रे (संपादन), शकील आज़मी (गीत) और अनमोल भावे (साउंड डिजाइन) ने अपनी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।



Comments
0