Full Story

पटना। बिहार में पटना सिविल कोर्ट को आज फिर से बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। पटना सिविल कोर्ट के निबंधक ने धमकी की सूचना जिला अधिवक्ता संघ को दी और पटना सिविल कोर्ट परिसर खाली करा दिया गया। न्यायालय का कामकाज शुरू होने से पहले ही बंद हो गया। इससे पूर्व भी कई बार सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पूर्व में जिला जज के कक्ष एवं अन्य जगहों पर बम होने की धमकी मिलती थी लेकिन इस बार पूरे सिविल कोर्ट को उड़ा देने की धमकी मिली है। पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी है।