Full Story
मुंबई। अभिनेता काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज़ से पहले एक वीडियो संदेश जारी कर देश में बढ़ती खाद्य मिलावट के खतरों को लेकर चिंता जताई और कहा कि यह ऐसा गंभीर मुद्दा है जो हर भारतीय की थाली, सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक जरूरी हकीकत हाल ही में जारी वीडियो में काजल और श्रेयस ने कहा, 'द इंडिया स्टोरी' केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि यह उस खामोश खतरे को सामने लाने की कोशिश है जो हर दिन करोड़ों लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। फिल्म फूड अडल्टरेशन यानी खाद्य मिलावट के उन पहलुओं को उजागर करती है, जिनसे आम लोग अक्सर अनजान रहते हैं।" सेहत से जुड़ा बड़ा सवाल उठाएगी फिल्म निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं देगी, बल्कि उन्हें सोचने और जागरूक होने के लिए भी प्रेरित करेगी। फिल्म का मकसद समाज में इस अहम मुद्दे पर बहस शुरू करना और लोगों को सतर्क बनाना है। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी. शिंदे ने संभाली है। फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं। 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी। फिल्म की तकनीकी टीम में निशांत भागवत (छायांकन), मंगेश ढाकडे (संगीत), आशीष म्हात्रे (संपादन), शकील आज़मी (गीत) और अनमोल भावे (साउंड डिज़ाइन) शामिल हैं।



Comments
0