Full Story
ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) 2026 में भारत ने अब तक एक रजत और एक कांस्य सहित दो पदक जीतकर अपना खाता खोल लिया है वहीं नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना बोर्गोहैन समेत कई स्टार खिलाड़ियों से आगामी मुकाबलों में स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऋषिकांत सिंह ने दिलाया पहला सिल्वर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला मेडल वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने जीता। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खास बात यह रही कि उन्होंने स्नैच स्पर्धा में नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज भारत के लिए दूसरा मेडल झांडू कुमार ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की झोली में दूसरा पदक डाला। लवलीना का मेडल पक्का, अब नजर गोल्ड पर भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन का मेडल पहले ही पक्का हो चुका है। महिला 75 किलोग्राम वर्ग में उन्हें क्वार्टर फाइनल में बाय मिला है, जिससे वे कम से कम कांस्य पदक की दावेदार बन गई हैं। हालांकि लवलीना की नजर अब सीधे गोल्ड मेडल पर है। नीरज चोपड़ा से सबसे बड़ी उम्मीद भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2022 संस्करण चोट के कारण नहीं खेल सके थे। इस बार उनसे भारत को गोल्ड की सबसे बड़ी उम्मीद है। इन स्टार खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें भारत की उम्मीदें सिर्फ नीरज और लवलीना तक सीमित नहीं हैं। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भी वेटलिफ्टिंग में गोल्ड की प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मुरली श्रीशंकर, तजिंदरपाल सिंह तूर, पारुल चौधरी और गुलवीर सिंह जैसे खिलाड़ी भी पदक जीतने की दौड़ में शामिल हैं। 122 भारतीय खिलाड़ी मैदान में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 122 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइक्लिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और बॉल्स समेत आठ खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं, पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए मुकाबला कर रहे हैं। पदक संख्या 🥇 गोल्ड 0 🥈 सिल्वर 1 🥉 ब्रॉन्ज 1 कुल 2



Comments
0