Full Story
मुंबई। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में ओरी ने अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ-साथ साहस और जज्बे से भी दर्शकों को प्रभावित किया है। हाल ही में उन्होंने होस्ट रोहित शेट्टी के नाम लिखे एक नोट में अपने सफर को याद करते हुए उन धारणाओं पर प्रतिक्रिया दी, जो लोगों ने शो में उनकी एंट्री से पहले बना ली थीं। “लोगों को लगता था स्टंट एरीना को फैशन शो बना दूंगा” ओरी ने लिखा है, “लोगों को लगता था कि मैं स्टंट एरीना को फैशन शो बना दूंगा और दूसरे एपिसोड तक घर लौट जाऊंगा।”हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि शो के लिए 20 से ज्यादा लुक्स और 7 सूटकेस पैक किए गए थे। इस पर उनके स्टाइलिस्ट ने मजाक में कहा भी था कि शायद ही उन्हें इतने आउटफिट्स पहनने का मौका मिले। लेकिन अब, 10 एपिसोड पूरे करने के बाद, ओरी ने साबित कर दिया है कि वह लंबे सफर के लिए आए थे। “हर स्टंट किया, अपने डर का सामना किया” अपने अनुभव को साझा करते हुए ओरी ने लिखा है, “हां, मैं ग्लैमर लेकर आया था। हाँ, मैंने लुक्स सर्व किए। लेकिन उससे भी ज्यादा, मैंने हर स्टंट किया, अपने डर का सामना किया, चोटें खाईं और कभी शिकायत नहीं की।” ग्लैमरस और मजबूत होना एक-दूसरे के विपरीत नहीं ओरी ने यह भी कहा कि उन्होंने साबित किया है कि ग्लैमरस और मजबूत होना एक-दूसरे के विपरीत नहीं हैं। साथ ही रोहित शेट्टी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने लिखा है, “आपने भले ही मेरे आउटफिट्स की तारीफ करते हुए मेरी वैनिटी पर मजाक किया हो, लेकिन हमेशा मेरे जज्बे का सम्मान किया।” ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखा ओरी का नया पक्ष इसमें दो राय नहीं कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में लोगों ने ओरी का एक नया पक्ष देखा, जहाँ उन्होंने फैशन और ग्लैमर के साथ-साथ हिम्मत, दृढ़ता और चुनौतियों का सामना करने का जज्बा भी दिखाया।



Comments
0