Full Story
मुंबई। जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' की रिलीज से पहले आयोजित ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने शिरकत की, जहां फिल्म की दमदार कहानी और खाद्य मिलावट जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित विषय को दर्शकों और फिल्म जगत की हस्तियों से शानदार सराहना मिली। ग्रीन कार्पेट पर काजल अग्रवाल बेहद आकर्षक लुक में नजर आईं, वहीं श्रेयस तलपड़े ने मीडिया और मेहमानों से गर्मजोशी से मुलाकात की। दोनों कलाकारों ने कहा कि 'द इंडिया स्टोरी' सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ऐसी फिल्म है जो हर परिवार को सोचने पर मजबूर करेगी। थाली में परोसे जाने वाले खाने की सच्चाई दिखाएगी फिल्म जी स्टूडियोज और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी यह फिल्म देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खेती में कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल जैसे गंभीर मुद्दों को बड़े पर्दे पर लेकर आई है। फिल्म सवाल उठाती है कि हमारी थाली तक पहुंचने वाला भोजन कितना सुरक्षित है और उसका हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ रहा है। स्क्रीनिंग के बाद मिली शानदार प्रतिक्रिया फिल्म की स्क्रीनिंग में मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां, मीडिया प्रतिनिधि और विशेष मेहमान मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने इसकी दमदार कहानी, सामाजिक संदेश और संवेदनशील प्रस्तुति की जमकर सराहना की। पूरे कार्यक्रम में फिल्म को लेकर उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला। इन सितारों की जोड़ी पहली बार ऐसे अंदाज़ में फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। निर्देशक चेतन डीके के निर्देशन में बनी और सागर बी. शिंदे द्वारा लिखी व प्रोड्यूस की गई 'द इंडिया स्टोरी' भावनाओं, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों का अनोखा संगम है। स्क्रीनिंग के बाद मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।



Comments
0