Full Story

मुंबई: यश राज फिल्म्स अब पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने की तैयारी कर रहा है और इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे जबकि फिल्म का निर्देशन ‘रॉकेट बॉयज़’ के लिए चर्चित अभय पन्नू करेंगे और इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। बॉलीवुड के सबसे बड़े और चर्चित प्रोडक्शन हाउस में शामिल यश राज फिल्म्स यानी वाईआरएफ ने रोमांस, एक्शन, ड्रामा और स्पाई फिल्मों समेत कई जॉनर में बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं, लेकिन अब बैनर पहली बार हॉरर फिल्म बनाने जा रहा है। वरुण धवन बने वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, वरुण धवन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जुड़ चुके हैं। अगर यह फिल्म तय योजना के मुताबिक बनती है तो यह वाईआरएफ की पहली फीचर हॉरर फिल्म होगी। वरुण और यश राज फिल्म्स इससे पहले 2018 में रिलीज़ हुई ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ में साथ काम कर चुके हैं। अब करीब नौ साल बाद दोनों के फिर एक नए और बिल्कुल अलग जॉनर में साथ आने की तैयारी है। अभय पन्नू करेंगे थिएट्रिकल डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे, जिन्हें चर्चित सीरीज़ ‘रॉकेट बॉयज़’ के लिए काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म के साथ अभय पन्नू अपना थिएट्रिकल डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह बड़े पर्दे के लिए निर्देशन की कमान संभालने जा रहे हैं। अक्षय विधानी आगे बढ़ा रहे प्रोजेक्ट सूत्र के मुताबिक, इस महत्वाकांक्षी हॉरर प्रोजेक्ट को अक्षय विधानी आगे बढ़ा रहे हैं। वाईआरएफ अब तक कई तरह की फिल्में बना चुका है, लेकिन हॉरर उसके लिए बिल्कुल नया क्षेत्र होगा। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को बैनर के लिए एक नई रचनात्मक दिशा के तौर पर देखा जा रहा है। 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी सूत्र के अनुसार, वाईआरएफ इस फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की योजना बना रहा है। फिलहाल फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों और शूटिंग शेड्यूल को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन वरुण धवन और अभय पन्नू का नाम जुड़ने से प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। वरुण धवन के लिए भी अलग चुनौती वरुण धवन अपने करियर में कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और ड्रामा जैसी कई शैलियों में काम कर चुके हैं। अब वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना उनके लिए भी एक अलग तरह का प्रयोग होगा। खास बात यह है कि यह सिर्फ वरुण के लिए नहीं, बल्कि यश राज फिल्म्स के लिए भी जॉनर के लिहाज से नया मैदान होगा। फिलहाल सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि वाईआरएफ अपनी पहली हॉरर फिल्म को किस तरह की दुनिया, कहानी और ट्रीटमेंट के साथ बड़े पर्दे पर पेश करता है।