Full Story
मुंबई। हॉरर फिल्मों की मशहूर फ्रेंचाइज़ी 'रागिनी' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने 'रागिनी 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल निभा रही हैं और इसकी पहली शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। मेकर्स का दावा है कि इस बार दर्शकों को हॉरर, रोमांस और सस्पेंस का ऐसा तड़का देखने को मिलेगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया। लंदन से शुरू हुआ नया सफर निर्देशक शशांक घोष के निर्देशन में बन रही 'रागिनी 3' फिलहाल लंदन में शूट की जा रही है। फिल्म लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइज़ी को एक नए और रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ाएगी। इसमें डर, मोहब्बत और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। रहस्यमयी किरदार में दिखेंगी तमन्ना फिल्म में तमन्ना भाटिया एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जो रहस्य से भरा होगा और हर मोड़ पर दर्शकों को हैरान करेगा। मेकर्स का कहना है कि इस रोल के लिए तमन्ना उनकी पहली और इकलौती पसंद थीं क्योंकि वह हॉरर, रोमांस और हल्के-फुल्के ह्यूमर के इस अनोखे मिश्रण को पर्दे पर बखूबी उतार सकती हैं। 2027 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स , जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन है, के बैनर तले बन रही 'रागिनी 3' को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बाकी स्टारकास्ट पर अभी सस्पेंस बरकरार फिल्म की शूटिंग फिलहाल लंदन में जारी है। हालांकि, मेकर्स ने अभी बाकी स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी अहम जानकारियां साझा नहीं की हैं। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में फिल्म से जुड़े कई और बड़े खुलासे किए जाएंगे।



Comments
0