Full Story

नई दिल्ली। लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड डुकाटी ने सोमवार को इंडिया में अपनी पांचवीं पीढ़ी की डुकाटी मॉन्स्टर 2026 लॉन्च कर दी, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख रखी गई है और नए 890 सीसी वी2 इंजन, 111 हॉर्सपावर की ताकत, 45,000 किलोमीटर के लंबे मेंटेनेंस इंटरवल और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ इसे कंपनी ने अब तक की सबसे हल्की फोर-वॉल्व मॉन्स्टर बताया है। 1992 की विरासत, 2026 में नया अवतार डुकाटी मॉन्स्टर का सफर 1992 के कोलोन मोटर शो से शुरू हुआ था, जब इस बाइक ने नेकेड स्पोर्ट्स बाइक की परिभाषा को ही नया रूप दिया था। अब 2026 में कंपनी इसकी पांचवीं पीढ़ी लेकर आई है, जिसे डिजाइन, वजन और तकनीक के स्तर पर पूरी तरह नया रूप दिया गया है। डुकाटी का कहना है कि नई मॉन्स्टर अपने मूल स्वभाव को बचाए रखते हुए ज्यादा आधुनिक और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से आसान बनाई गई है। 890 सीसी वी2 इंजन, 111 एचपी की ताकत नई मॉन्स्टर में 890 सीसी वी2 इंजन दिया गया है, जो 9,000 आरपीएम पर करीब 111 हॉर्सपावर और 7,250 आरपीएम पर 91.1 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। इंजन में आईवीटी यानी इनटेक वैरिएबल टाइमिंग तकनीक दी गई है, जिससे कम आरपीएम पर स्मूदनेस, मिड-रेंज में मजबूत खिंचाव और ऊंचे आरपीएम पर तेज पावर डिलीवरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक 4,000 से 10,000 आरपीएम के बीच इंजन अधिकतम टॉर्क का 80 प्रतिशत से ज्यादा उपलब्ध कराता है। 45,000 किमी का मेंटेनेंस इंटरवल नई मॉन्स्टर का एक बड़ा आकर्षण इसका लंबा मेंटेनेंस इंटरवल है। डुकाटी के अनुसार, वॉल्व क्लीयरेंस जांच के लिए 45,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवल दिया गया है, जिसे कंपनी इस श्रेणी में प्रमुख मानक के रूप में पेश कर रही है। नया वी2 इंजन पिछले टेस्टास्ट्रेटा इवोलुजियोन इंजन की तुलना में 5.9 किलोग्राम हल्का भी है। सिर्फ 175 किलो वजन, पहले से 4 किलो हल्की नई डुकाटी मॉन्स्टर का बिना ईंधन वाला वेट वेट 175 किलोग्राम है, जो पिछली मॉन्स्टर की तुलना में करीब 4 किलोग्राम कम है।इस वजन घटाने में नया वी2 इंजन, मोनोकोक फ्रेम और हल्के चेसिस डिजाइन की अहम भूमिका है। कंपनी का दावा है कि इससे बाइक ज्यादा फुर्तीली और आसानी से नियंत्रित होने वाली बनती है। 43 मिमी शोवा सस्पेंशन, ब्रेम्बो ब्रेक सस्पेंशन के लिए आगे 43 मिमी अपसाइड-डाउन शोवा फोर्क और पीछे शोवा मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे दो 320 मिमी डिस्क के साथ ब्रेम्बो M4.32 रेडियल कैलिपर दिए गए हैं। कंपनी ने ब्रेक सेटअप को इस तरह ट्यून किया है कि शुरुआती ब्रेकिंग स्मूद रहे लेकिन जरूरत पड़ने पर मजबूत ब्रेकिंग पावर भी मिले। टायर पिरेली डियाब्लो रोसो IV हैं, जिनका आकार आगे 120/70 और पीछे 180/55 है। चार राइडिंग मोड और 6-एक्सिस आईएमयू नई मॉन्स्टर में चार राइडिंग मोड—स्पोर्ट, रोड, अर्बन और वेट दिए गए हैं। इसके अलावा 6-एक्सिस आईएमयू आधारित इलेक्ट्रॉनिक पैकेज में कॉर्नरिंग एबीएस, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और डुकाटी क्विक शिफ्ट 2.0 जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 5 इंच टीएफटी डिस्प्ले और नेविगेशन की तैयारी बाइक में नया 5 इंच फुल-टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। यह डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए तैयार है। डिस्प्ले में डे और नाइट मोड भी दिए गए हैं, ताकि अलग-अलग रोशनी में जानकारी साफ दिखाई दे। सीट 815 मिमी, पहले से 5 मिमी कम नई मॉन्स्टर की सीट हाइट 815 मिमी है, जो पिछली बाइक से 5 मिमी कम है। सीट को पहले से थोड़ा संकरा भी बनाया गया है, ताकि राइडर के लिए पैरों को जमीन तक पहुंचाना आसान हो। हैंडलबार को थोड़ा ऊंचा और आगे की ओर रखा गया है, जिससे स्पोर्टी राइडिंग के साथ आराम भी बेहतर हो सके। डिजाइन में 1992 की झलक नई मॉन्स्टर का डिजाइन पूरी तरह नया है, लेकिन इसमें पहली पीढ़ी की 1992 मॉन्स्टर की झलक बनाए रखी गई है। मस्कुलर टैंक, कॉम्पैक्ट बॉडी और फुल-एलईडी हेडलाइट इसे अलग पहचान देते हैं। कंपनी ने मॉन्स्टर की पारंपरिक ‘बाइसन-बैक’ टैंक शैली को आधुनिक अंदाज में फिर से पेश किया है। वेरिएंट्स और कीमत (एक्स-शोरूम) फैमिली मॉडल रंग एक्स-शोरूम कीमत (₹) मॉन्स्टर मॉन्स्टर डुकाटी रेड ₹13,99,000 मॉन्स्टर मॉन्स्टर आइसबर्ग व्हाइट ₹14,23,000 मॉन्स्टर मॉन्स्टर स्पोर्ट लिवरी ₹14,23,000 मॉन्स्टर प्लस मॉन्स्टर प्लस डुकाटी रेड ₹14,34,000 मॉन्स्टर प्लस मॉन्स्टर प्लस आइसबर्ग व्हाइट ₹14,45,000 मॉन्स्टर प्लस मॉन्स्टर प्लस स्पोर्ट लिवरी ₹14,45,000 डुकाटी प्रोटेक्ट पैकेज भी पेश डुकाटी ने नई मॉन्स्टर के साथ दो मेंटेनेंस पैकेज भी पेश किए हैं। डुकाटी प्रोटेक्ट (+) की कीमत ₹30,999 है, जिसमें 2 साल या 15,000 किलोमीटर तक की कवरेज मिलेगी। वहीं, डुकाटी प्रोटेक्ट (प्रो) की कीमत ₹54,999 है, जिसमें 4 साल या 30,000 किलोमीटर तक कवरेज मिलेगा। इन पैकेजों में तय सर्विस के दौरान डुकाटी के असली पार्ट्स और अधिकृत तकनीशियनों की लेबर शामिल है, हालांकि ब्रेक पैड, क्लच प्लेट और टायर जैसे कंज्यूमेबल्स इसमें शामिल नहीं हैं।