Full Story
मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और मशहूर डायरेक्टर रेमो डिसूजा की आने वाली हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में अब अदाकारा नुसरत भरूचा की भी एंट्री हो गई है। इस फ़िल्म के जरिए नुसरत पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उनका किरदार सिर्फ हीरोइन तक महदूद नहीं होगा बल्कि कहानी को नई दिशा देने वाला अहम रोल होगा। नुसरत बनीं मेकर्स की पहली पसंद फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स ऐसी अदाकारा की तलाश में थे जो अपने किरदार में मजबूती के साथ जज्बाती गहराई भी ला सके। इस तलाश में नुसरत भरूचा सबसे पसंदीदा नाम बनकर सामने आईं। सूत्र का कहना है कि नुसरत का किरदार बेहद असरदार होगा और दर्शक उन्हें पहले से बिल्कुल अलग अंदाज में देखेंगे। पहली बार साथ दिखेंगे टाइगर और नुसरत यह पहला मौका होगा जब टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की नई जोड़ी को लेकर फैंस में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, मेकर्स ने फिलहाल नुसरत के किरदार से जुड़ी ज़्यादा जानकारी साझा नहीं की है। करीब 10 साल बाद फिर साथ आए टाइगर और रेमो यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की 2016 में आई सुपरहीरो फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' के बाद दूसरी साझेदारी है।उस फिल्म में टाइगर ने सुपरहीरो अमन ढिल्लों का किरदार निभाया था जबकि जैकलीन फर्नांडिस, के.के. मेनन, अमृता सिंह और डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार नेथन जोन्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। एक्शन और इमोशन का होगा ज़बरदस्त तड़का सूत्रों के मुताबिक, इस नई फ़िल्म में टाइगर एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे जबकि नुसरत का किरदार कहानी में मजबूत जज़्बाती पहलू जोड़ता दिखाई देगा। मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और रिलीज डेट का ऐलान अभी होना बाकी है। दोनों सितारों के हालिया प्रोजेक्ट्स टाइगर श्रॉफ हाल ही में निर्देशक ए. हर्षा की फिल्म 'बागी 4' में नजर आए थे। वहीं, नुसरत भरूचा की हालिया रिलीज 'उफ़्फ ये सियापा' रही, जिसमें उन्होंने अभिनेता सोहम शाह के साथ स्क्रीन शेयर की। नई जोड़ी से बढ़ी फिल्म की चर्चा रेमो डिसूजा का निर्देशन, टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन और नुसरत भरूचा की नई एंट्री ने इस फिल्म को रिलीज से पहले ही सुर्खियों में ला दिया है। फैंस अब इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Comments
0