Full Story
मुंबई। कल्ट तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को रिलीज हुए नौ साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की हीरोइन शालिनी पांडे भी जज़्बाती हो गईं। इसी फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली शालिनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने डेब्यू और फिल्म से जुड़ी यादों को ताज़ा किया। "यहीं से मेरी शुरुआत हुई थी" शालिनी पांडे ने 'अर्जुन रेड्डी' से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यहीं से शुरुआत हुई थी... सब कुछ यहीं से शुरू हुआ था।" उन्होंने फिल्म और अपने किरदार 'प्रीति' को मिले बेशुमार प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया।अपनी पोस्ट में शालिनी ने लिखा, "हमें इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया और प्रीति को हमेशा अपने दिलों का हिस्सा बनाए रखने के लिए भी शुक्रिया।" उनकी इस पोस्ट से साफ झलकता है कि आज भी यह फिल्म और उसका किरदार उनके लिए बेहद खास मायने रखता है। "मेरी पहली फिल्म... हमेशा दिल का हिस्सा रहेगी" शालिनी ने 'अर्जुन रेड्डी' को अपने करियर का सबसे अहम पड़ाव बताते हुए लिखा, "मेरी पहली फिल्म... हमेशा मेरे दिल का एक खास हिस्सा रहेगी।" यही फिल्म थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई और बतौर एक्ट्रेस उनके सफर की मजबूत बुनियाद रखी। 9 साल का शानदार सफर 'अर्जुन रेड्डी' के साथ शालिनी पांडे ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। तेलुगु सिनेमा में यादगार शुरुआत के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों और अलग-अलग तरह के किरदारों से भी अपनी पहचान बनाई।



Comments
0