Full Story

मुंबई। यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ एक ऐसी बेखौफ लड़की की कहानी पेश करती है, जो मुश्किल हालात और कड़ी ट्रेनिंग से गुजरकर एक ताकतवर असैसिन बनती है तथा आत्मविश्वास, हौसले और अपनी पहचान खुद गढ़ने वाली नई पीढ़ी की सोच को बड़े पर्दे पर उभारती है। हिंदी सिनेमा में अब ऐसी कहानियां तेजी से जगह बना रही हैं, जिनमें महिला किरदार सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आते हैं। इसी कड़ी में फिल्म ‘अल्फा’ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो हालात से लड़ते हुए खुद को एक बेहद मजबूत और खतरनाक मिशन के लिए तैयार करती है। फिल्म की कहानी एक ऐसी शख्सियत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी हिम्मत, काबिलियत और जज़्बे के दम पर अपनी अलग पहचान बनाती है। नई सोच की नुमाइंदगी करेगी ‘अल्फा’ फिल्म को केवल एक किरदार की कहानी तक सीमित नहीं रखा गया है। इसके पीछे एक बड़ा विचार छिपा है। ‘अल्फा’ को एक ऐसे एटीट्यूड और सोच के रूप में पेश किया जा रहा है, जो आज की युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियों के आत्मविश्वास और आज़ादी को दर्शाता है। आज की लड़कियां अपनी मंज़िल खुद तय कर रही हैं, अपने फैसले खुद ले रही हैं और समाज की तयशुदा सीमाओं में बंधने से इनकार कर रही हैं। फिल्म इसी बेखौफ और आत्मनिर्भर सोच को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश करती नजर आएगी। एक्शन, रहस्य और इमोशन का दमदार मेल फिल्म में रोमांचक एक्शन, रहस्य और भावनात्मक पहलुओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। कहानी सिर्फ मिशन और मुकाबलों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि यह भी दिखाएगी कि एक इंसान किन मुश्किल हालात और चुनौतियों से गुजरकर असाधारण बनता है। यही वजह है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। खासकर युवा वर्ग इस कहानी से खुद को जोड़कर देख रहा है। आलिया भट्ट और शर्वरी की जोड़ी पर टिकी निगाहें फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां पहली बार इस तरह के बड़े एक्शन और स्पाई ड्रामा का हिस्सा बनी हैं। वहीं बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे अनुभवी कलाकार भी कहानी को और मजबूत बनाते दिखाई देंगे। स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में नया अध्याय ‘अल्फा’ को स्पाई यूनिवर्स की एक अलग और खास पेशकश माना जा रहा है। अब तक जहां इस दुनिया में जासूसों और एजेंट्स की कहानियां दिखाई गईं, वहीं यह फिल्म एक ऐसे किरदार की यात्रा को सामने लाएगी, जो अपने दम पर नई पहचान बनाता है। यह फिल्म 10 जून 2026 काे रिलीज हो रही है।