Full Story

पटना। बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसके तहत सीवान, नालंदा, भोजपुर, रोहतास और सारण समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हृदय कांत को नालंदा, भारत सोनी को सीवान की जिम्मेदारी गृह विभाग की मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है वहीं एक आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हृदय कांत को नालंदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, नालंदा के एसपी भारत सोनी को सीवान भेजा गया है। सीवान के मौजूदा एसपी पूरन कुमार झा को पुलिस मुख्यालय में कार्मिक एवं प्रतीक्षारत रखा गया है। सारण, भोजपुर और रोहतास में भी बदले कप्तान सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह रोहतास के एसपी रोशन कुमार को सारण का नया वरीय पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज अब रोहतास की कमान संभालेंगे जबकि पुलिस मुख्यालय में कार्मिक-एक के एसपी अवकाश दीक्षित को भोजपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मनीष कुमार को विशेष निगरानी इकाई की कमान विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मनीष कुमार को विशेष निगरानी इकाई का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।आर्थिक अपराध इकाई में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रामानंद कुमार कौशल को भी विशेष निगरानी इकाई में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार को एएनटीएफ की जिम्मेदारी साइबर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण तथा आर्थिक अपराध इकाई में तैनात राजेश कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यह तैनाती नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। गरिमा को अपराध अनुसंधान विभाग में नई भूमिका बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-नौ, जमालपुर की समादेष्टा गरिमा को अपराध अनुसंधान विभाग के कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, इसी पद पर कार्यरत आमिर जावेद को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उप-महानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। मिथिलेश कुमार बने बीएसएपी-9 के समादेष्टा ईआरएसएस में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मिथिलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-नौ, जमालपुर का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पर गरिमा तैनात थीं, जिन्हें अब अपराध अनुसंधान विभाग में भेजा गया है। डीआईजी स्तर पर भी बड़ा बदलाव सरकार ने पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं। वितंतु एवं तकनीकी सेवाओं के डीआईजी अनिल कुमार को मद्य निषेध एवं एएनटीएफ का डीआईजी बनाया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीआईजी मृत्युंजय कुमार चौधरी को नागरिक सुरक्षा का डीआईजी नियुक्त किया गया है। मानवाधिकार के डीआईजी राजीव रंजन-दो को विशेष निगरानी इकाई का डीआईजी बनाया गया है। मद्य निषेध एवं एएनटीएफ के डीआईजी अजय कुमार पांडेय को वितंतु एवं तकनीकी सेवाओं का डीआईजी बनाया गया है। विधिक मामले एवं नियम के डीआईजी सुशील कुमार को मानवाधिकार डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ## कौन कहां गया: पूरी सूची 1. अनिल कुमार — डीआईजी, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ 2. मृत्युंजय कुमार चौधरी — डीआईजी, नागरिक सुरक्षा 3. राजीव रंजन-दो — डीआईजी, विशेष निगरानी इकाई 4. अजय कुमार पांडेय — डीआईजी, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं 5. आमिर जावेद — डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो 6. मिथिलेश कुमार — समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-नौ, जमालपुर 7. सुशील कुमार — मानवाधिकार डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार 8. हृदय कांत — पुलिस अधीक्षक, नालंदा 9. राजेश कुमार — पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ 10. मनीष कुमार — पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई 11. विनीत कुमार — पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता 12. पूरन कुमार झा — पुलिस अधीक्षक, कार्मिक एवं प्रतीक्षा, पुलिस मुख्यालय 13. रामानंद कुमार कौशल — पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई 14. रोशन कुमार — वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण 15. अवकाश दीक्षित — पुलिस अधीक्षक, भोजपुर 16. भारत सोनी — पुलिस अधीक्षक, सीवान 17. निखार राज — पुलिस अधीक्षक, रोहतास 18. गरिमा — पुलिस अधीक्षक, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग