Full Story

👉 1. रजिस्ट्रेशन कैसे करें? बिहार का कोई भी किसान (रैययत या गैर-रैययत) जिसकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है, रजिस्ट्रेशन कर सकता है रजिस्ट्रेशन आप दो तरीके से कर सकते हैं: ✔️ घर बैठे मोबाइल/कंप्यूटर से OTP के जरिए (आधार से लिंक मोबाइल जरूरी) ✔️ वसुधा/CSC केंद्र से नजदीकी CSC (वसुधा केंद्र) पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठा) के जरिए 👉 किसान के लिए पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त है 👉 पंजीकरण के 48 घंटे बाद आपको 13 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप आवेदन कर सकते हैं 👉 2. पंजीकरण के लिए जरूरी शर्तें उम्र 18 साल या उससे अधिक मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी 👉 पंजीकरण करने की कोई अंतिम तारीख नहीं है 👉 3. पंजीकरण की जानकारी कैसे देखें? DBT पोर्टल पर जाकर इनसे जानकारी देख सकते हैं: रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाइल नंबर आधार नंबर 👉 यहीं से पावती (Receipt) भी डाउनलोड कर सकते हैं 👉 4. ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step 1: आपके पास 13 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए Step 2: DBT पोर्टल पर जाएँ OTP के जरिए लॉगिन करें Step 3: जिस योजना के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें Step 4: फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी डालें Step 5: OTP डालकर आवेदन सबमिट करें ⚠️ ध्यान रखें: OTP गोपनीय रखें बिना OTP के आवेदन करना गलत और दंडनीय है 👉 5. आवेदन की जांच (Verification) कैसे होती है? आपका आवेदन तीन स्तर पर जांचा जाता है: पंचायत स्तर: कृषि समन्वयक ब्लॉक स्तर: प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) जिला स्तर: जिला कृषि पदाधिकारी / अपर समाहर्ता 👉 6. आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज योजना के अनुसार दस्तावेज मांगे जाते हैं, जैसे: जमीन का कागज: LPC / रसीद / जमाबंदी या जनप्रतिनिधि द्वारा सत्यापित स्वघोषणा पत्र आधार कार्ड बैंक खाता विवरण 👉 7. पंजीकरण में गलती सुधार कैसे करें? ✔️ खुद से सुधार (ऑनलाइन/CSC से) गाँव का नाम मोबाइल नंबर बैंक खाता ✔️ अधिकारी की मदद से सुधार अगर इनमें गलती है: जिला / प्रखंड / पंचायत किसान का प्रकार जाति / जेंडर पिता/पति का नाम 👉 तो आप संपर्क करें: किसान सलाहकार कृषि समन्वयक प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) 👉 8. ऑनलाइन अनुज्ञप्ति (License) कैसे लें? DBT पोर्टल से आवेदन करें आवेदन अलग-अलग स्तर पर जांच के लिए जाता है पूरी जांच के बाद आप ऑनलाइन लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं