Full Story
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर भरोसे और अवसरों का केंद्र बनकर उभरा है और यही वजह है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और यहां लगातार निवेश बढ़ा रहा है। श्री मोदी ने #12YearsOfIndiaFirst अभियान के तहत सोशल मीडिया एक्स पर साझा संदेश में कहा, "भारत हमेशा एक बेहतर दुनिया के निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार रहता है।" उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके कारण दुनिया भारत को आशा और उत्साह के साथ देखती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीयों की क्षमता, प्रतिभा और ऊर्जा ने वैश्विक मंच पर देश की मजबूत पहचान बनाई है। यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ अपने संबंध मजबूत कर रही है और निवेशकों का भरोसा भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत केवल अपनी प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक विकास और बेहतर भविष्य के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।



Comments
0