Full Story
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच इस वर्ष जून के लिए अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर विशेष छूट की घोषणा की है, जिसके तहत कर्व ईवी पर 3.35 लाख रुपये तक और हैरियर ईवी सहित अन्य मॉडलों पर भी लाखों रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा फायदा टाटा कर्व ईवी पर मिल रहा है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के चुनिंदा वैरिएंट्स पर कुल 3.35 लाख रुपये तक के लाभ दे रही है। इनमें ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। वहीं, कर्व ईवी के क्रिएटिव वैरिएंट पर भी ग्राहकों को 2.85 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। हैरियर ईवी पर 2.75 लाख रुपये तक का फायदा हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर ईवी पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर दे रही है। जून महीने में इसके सभी वैरिएंट्स पर 2.75 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस ऑफर में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और अतिरिक्त लाभ शामिल हैं। इससे हैरियर ईवी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में और अधिक प्रतिस्पर्धी बन गई है। पंच ईवी और टियागो ईवी पर भी बंपर ऑफर टाटा पंच ईवी के आउटगोइंग मॉडल्स पर 95 हजार रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। लॉन्ग रेंज वैरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है, जबकि मीडियम रेंज वैरिएंट्स पर भी आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं। वहीं, टाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी पर भी जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। कुछ वैरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। इससे पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह डील और भी आकर्षक बन गई है। नेक्सन ईवी पर भी मिल रही राहत लोकप्रिय टाटा नेक्सन ईवी पर भी ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इस ऑफर में ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। एक नजर में ऑफर मॉडल अधिकतम लाभ टाटा कर्व ईवी ₹3.35 लाख तक टाटा हैरियर ईवी ₹2.75 लाख तक टाटा पंच ईवी ₹1.45 लाख तक टाटा टियागो ईवी ₹1.45 लाख तक टाटा नेक्सन ईवी ₹50,000 तक



Comments
0