Full Story
मुंबई। अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों मलेरिया से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर खुलकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बीमारी की वजह से उनका 2.5 किलो वजन कम हो गया है और शरीर की काफी ताकत भी चली गई है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि वह जल्द ही पहले जैसी फिटनेस हासिल कर लेंगे। इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया हेल्थ अपडेट पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिकवरी के दौरान की एक तस्वीर साझा की। फिटनेस और दमदार फिजीक के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता ने बताया कि मलेरिया का असर उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा हुआ। उन्होंने लिखा, "मलेरिया ने मेरी उम्मीद से थोड़ा ज्यादा असर डाला है। 2.5 किलो वजन कम हो गया है और काफी ताकत भी चली गई है। लेकिन मैं इस शरीर को जानता हूं। हमने इसे पहले भी बनाया है। हम इसे फिर से बनाएंगे।" हार नहीं मानी, फिटनेस में वापसी का संकल्प पुलकित के इस संदेश से साफ है कि बीमारी के बावजूद उनका आत्मविश्वास बरकरार है। उन्होंने साफ कर दिया कि यह सिर्फ एक छोटा सा ब्रेक है और वह पूरी मेहनत के साथ अपनी फिटनेस दोबारा हासिल करेंगे। फैंस ने भेजीं दुआएं पुलकित का हेल्थ अपडेट सामने आते ही फैंस और शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोग उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें जल्द पर्दे पर वापसी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। रिकवरी पर पूरा फोकस फिलहाल अभिनेता आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। पुलकित का कहना है कि जैसे ही उनकी ताकत वापस आएगी, वह अपनी नियमित फिटनेस रूटीन में लौटेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत वापसी करेंगे।



Comments
0