Full Story
मुंबई। बुधवार को शेयर बाजार ने निवेशकों को पूरा ट्विस्ट दिया। सुबह सेंसेक्स 226 अंक की बढ़त के साथ खुला तो लगा कि मार्केट में तेजी का मूड बना रहेगा लेकिन दोपहर बाद पूरा सीन पलट गया। बिकवाली बढ़ी और बाजार लाल निशान में पहुंच गया। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 183.15 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 77,472.94 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 का हाल ज्यादा खराब रहा। निफ्टी 126.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत टूटकर 24,207.75 पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन दोनों इंडेक्स तेजी में रहे थे, लेकिन बुधवार को बाजार अपनी बढ़त संभाल नहीं पाया। बड़े शेयर सुस्त, स्मॉलकैप ने बचाई इज्जत बाजार में हर तरफ गिरावट नहीं थी। निफ्टी मिडकैप-50 में 0.17 प्रतिशत की कमजोरी आई, लेकिन स्मॉलकैप-100 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत चढ़ गया। यानी दिग्गज और मझोले शेयर दबाव में रहे, जबकि छोटे शेयरों में निवेशकों ने जमकर दिलचस्पी दिखाई। आईटी सेक्टर का सिस्टम हुआ ‘हैंग’ सेक्टरों में सबसे ज्यादा दबाव आईटी शेयरों पर दिखा। निफ्टी IT इंडेक्स 1.47 प्रतिशत गिर गया। इसके अलावा FMCG, ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल एवं गैस सेक्टर में भी बिकवाली हावी रही। हालांकि, बैंकिंग, फाइनेंस, मेटल और केमिकल शेयरों ने बाजार को थोड़ा सपोर्ट दिया। इन्फोसिस और एयरटेल को लगा बड़ा झटका सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस और भारती एयरटेल करीब दो प्रतिशत टूट गए। एलएंडटी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा फिसले। बीईएल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी, टीसीएस, सन फार्मा, ट्रेंट और एशियन पेंट्स भी लाल निशान में बंद हुए। कोटक बैंक ने की दमदार वापसी कमजोर बाजार में कोटक महिंद्रा बैंक ने करीब 3.5 प्रतिशत की छलांग लगाकर पूरी लाइमलाइट लूट ली। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील में भी एक से दो प्रतिशत तक की तेजी रही। बजाज फिनसर्व, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। एक नजर में मार्केट का स्कोरकार्ड इंडेक्स बंद स्तर प्रदर्शन सेंसेक्स 77,472.94 183.15 अंक नीचे निफ्टी-50 24,207.75 126.80 अंक नीचे निफ्टी मिडकैप-50 — 0.17% नीचे निफ्टी स्मॉलकैप-100 — 0.81% ऊपर निफ्टी आईटी — 1.47% नीचे



Comments
0