Full Story

पटना। बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 27 और बिहार पुलिस सेवा (बीपीएस) के दो समेत कुल 29 अधिकारियों का आज तबादला कर दिया, जिसके तहत कई जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिले वहीं पटना, भागलपुर और गया समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद और बांका को मिले नए एसपी गृह विभाग की गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5, पटना के समादेष्टा कुमार गौतम को पश्चिम चंपारण (बेतिया) का नया एसपी बनाया गया है। बांका के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद जबकि विशेष शाखा (सुरक्षा), पटना के एसपी अमितेश कुमार को बांका का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, सहरसा के एसपी हिमांशु को शेखपुरा और वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग को सहरसा के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैशाली, कटिहार और जहानाबाद में भी बदलाव इसी तरह शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा को वैशाली, कटिहार के एसपी शिखर चौधरी को कैमूर, पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार को कटिहार और गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार को जहानाबाद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भागलपुर के सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह को शिवहर के एसपी की कमान सौंपी गई है। पटना में बदली पुलिस नेतृत्व की तस्वीर राजधानी पटना में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। बिहार पुलिस सेवा की अधिकारी एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना की समादेष्टा ममता कल्याणी को पटना मध्य की सिटी एसपी बनाया गया है। हिलसा (नालंदा) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-I) शैलजा को पटना पूर्वी की सिटी एसपी, तारापुर (मुंगेर) के एसडीपीओ संकेत कुमार को पटना पश्चिमी का सिटी एसपी और पटना सदर के एसडीपीओ-I अभिनव को गया का सिटी एसपी नियुक्त किया गया है। भागलपुर और पुलिस अकादमी में नई तैनाती इसी तरह डिहरी (रोहतास) के एसडीपीओ-I अतुलेश झा को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष शाखा और विशेष सशस्त्र पुलिस में भी बदलाव कई अधिकारियों को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, विशेष शाखा और अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक चंद्र प्रकाश को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 के समादेष्टा के साथ साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक (जी) जबकि बेतिया (पश्चिम चंपारण) के एसपी शौर्य सुमन को पूर्णिया का एसपी बनाया गया है इसी तरह जहानाबाद के एसपी अपराजित को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 का समादेष्टा, खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 का समादेष्टा, कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार का समादेष्टा, शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा (सुरक्षा) का एसपी, बगहा (पश्चिम चंपारण) के एसपी रामानंद कौशल को सीआईडी का एसपी (सी) नियुक्त किया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 के समादेष्टा राजेश कुमार को बगहा का एसपी, पटना पश्चिमी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया का एसपी, विधि-व्यवस्था, पटना की सीडीपीओ-II दिव्यांजलि जायसवाल को गया की ग्रामीण एसपी, गोगरी (खगड़िया) की एसडीपीओ साक्षी कुमारी को दरभंगा की ग्रामीण एसपी और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी एवं सीआईडी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज राम को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर का प्राचार्य बनाया गया है।