Full Story
कटिहार। बिहार में शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारसोई प्रखंड के कचना थाना क्षेत्र में रेलवे पूर्वी गेट के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेलवे पूर्वी गेट के पास कुछ लोग एकत्र होकर शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि गिरफ्तार सभी आरोपितों को अनुमंडलीय अस्पताल, बारसोई भेजा गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर और चिकित्सकीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार आरोपियों में युवक से लेकर बुजुर्ग तक शामिल श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में कुंदन चौधरी (28) , रमण कुमार (19) , परेखा चौधरी (65) , मोहन कुमार (19) , संतोष कुमार (20) , राजू नुनिया (38), रतन नुनिया (55), विनोद नुनिया (36), मोतीलाल नुनिया (45) और शामिल हैं। इनके खिलाफ भी बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कचना थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब के अवैध कारोबार, तस्करी और सेवन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Comments
0