Full Story
नई दिल्ली। युवाओं की बढ़ती डिजिटल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वनप्लस ने अपनी नई एन सीरीज को लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और किफायती कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव देने पर फोकस किया है ताकि 18,000 से 25,000 रुपये के सेगमेंट में अधिक ग्राहकों तक ब्रांड की पहचान पहुंचाई जा सके। स्मार्टफोन की दुनिया में अब सिर्फ कैमरा या डिजाइन ही नहीं, बल्कि बैटरी और परफॉर्मेंस भी सबसे बड़े हथियार बन चुके हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए वनप्लस ने अपनी नई एन सीरीज को तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज युवाओं को लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद अनुभव देने पर केंद्रित होगी, ताकि दिनभर फोन इस्तेमाल करने पर भी समझौता न करना पड़े। 'नेवर ऑफ' फिलॉसफी क्या है वनप्लस के मुताबिक एन सीरीज में "एन" का मतलब न्यू, नियो और नेवर ऑफ है। यानी ऐसा स्मार्टफोन जो हमेशा तैयार रहे और यूजर के डिजिटल जीवन की रफ्तार के साथ कदम मिलाकर चले। कंपनी का फोकस ऐसे युवाओं पर है, जिनकी पढ़ाई, मनोरंजन, गेमिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन लगभग पूरी तरह स्मार्टफोन पर निर्भर है। जेन ज़ेड की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हुई सीरीज भारत में 37 करोड़ से ज्यादा जेन जेड उपभोक्ता हैं और स्मार्टफोन खरीददारी में उनकी हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। यह पीढ़ी स्मार्टफोन को सिर्फ कॉलिंग डिवाइस नहीं बल्कि अपनी पूरी डिजिटल लाइफ का केंद्र मानती है। यही वजह है कि एन सीरीज को खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक ही डिवाइस में एंटरटेनमेंट, गेमिंग, लर्निंग और सोशल कनेक्टिविटी चाहते हैं। कम कीमत में मिलेगा वनप्लस का अनुभव अब तक वनप्लस मुख्य रूप से प्रीमियम और मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखता था। लेकिन, एन सीरीज के जरिए कंपनी पहली बार 18,000 से 25,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में अपने मूल अनुभव को बड़े पैमाने पर पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब है कि ज्यादा उपभोक्ताओं को अब वनप्लस की स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद बैटरी का अनुभव मिल सकेगा। तीन हिस्सों में बंटी वनप्लस की रणनीति एन सीरीज के आने के बाद वनप्लस का स्मार्टफोन पोर्टफोलियो तीन स्पष्ट श्रेणियों में बंट गया है। एन सीरीज एंट्री-प्रीमियम ग्राहकों के लिए होगी, नॉर्ड सीरीज मिड-प्रीमियम उपभोक्ताओं को लक्षित करेगी जबकि फ्लैगशिप सीरीज कंपनी के सबसे उन्नत और प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करती रहेगी। इससे हर बजट के ग्राहकों के लिए वनप्लस के पास एक विकल्प मौजूद होगा। सिर्फ फोन नहीं, पूरा इकोसिस्टम मजबूत करने पर जोर वनप्लस ने हाल के महीनों में अपने सर्विस नेटवर्क को भी मजबूत किया है। कंपनी ने देशभर में अपने सेवा केंद्रों की संख्या 400 से बढ़ाकर 500 कर दी है। इससे ग्राहकों को बिक्री के बाद बेहतर सहायता और तेज सेवा मिलने की उम्मीद है। एन6 होगा इस नई सोच का पहला चेहरा एन सीरीज का पहला स्मार्टफोन एन6 होगा लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस सीरीज की असली पहचान किसी एक मॉडल से ज्यादा उसकी फिलॉसफी है। इसका मकसद उन युवाओं तक वनप्लस का अनुभव पहुंचाना है, जो बेहतर बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप कीमत चुकाना नहीं चाहते। बदलती पीढ़ी के लिए बदली रणनीति विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा ₹18,000 से ₹25,000 के सेगमेंट में है। ऐसे में वनप्लस की एन सीरीज सीधे उसी वर्ग को निशाना बना रही है, जहां युवा यूजर्स सबसे ज्यादा सक्रिय हैं और जहां बैटरी, गेमिंग तथा रोजमर्रा के प्रदर्शन को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।



Comments
0