Full Story
मुंबई। अभिनेता अली फजल की ‘मिर्जापुर’ से जुड़ी यात्रा और उनकी मेहनत ने अभिनेत्री कृति खरबंदा को भावुक कर दिया है। कृति ने सोशल मीडिया पर अली का एक भावुक पल साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें अली की जर्नी तथा इस मुकाम तक पहुंचने के लिए की गई उनकी मेहनत पर बेहद गर्व है। ‘इस लड़के पर मुझे बहुत-बहुत गर्व है’ कृति खरबंदा ने अपनी पोस्ट में अली फज़ल के सफर और उनकी मेहनत का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “इस लड़के पर, उसकी जर्नी पर और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसने जो मेहनत की है, उस पर मुझे बहुत-बहुत-बहुत गर्व है।” कृति ने आगे कहा कि अली को जो प्यार मिल रहा है, वह उसके पूरी तरह हकदार हैं। उन्होंने प्यार भरे अंदाज में लिखा, “लिल! तुमसे इतना सारा प्यार!” रिचा चड्ढा को भी दिया अली की कामयाबी का श्रेय कृति की पोस्ट सिर्फ अली फज़ल तक सीमित नहीं रही। उन्होंने उनकी पत्नी और अभिनेत्री रिचा चड्ढा को भी टैग किया और अली के सफर में उनके साथ तथा योगदान की सराहना की। कृति ने रिचा के लिए लिखा, “रिचेज, मैं इस बात को बखूबी जानती हूं कि तुम्हारे बिना वह यह सब हासिल नहीं कर पाता।” इस संदेश के जरिए कृति ने अली की उपलब्धियों के पीछे रिचा के लगातार मिले समर्थन को भी खास अहमियत दी। ‘यह मेरी पर्सनल जीत है’ कृति ने अपनी भावुक पोस्ट का अंत बेहद निजी अंदाज में किया। उन्होंने ‘मिर्जापुर’ हैशटैग के साथ लिखा, “यह मेरी पर्सनल जीत है!” उनकी यह लाइन अली की कामयाबी को लेकर उनकी खुशी और भावनात्मक जुड़ाव को जाहिर करती है।



Comments
0