Full Story

मोतिहारी। महिलाओं के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने सोमवार को पूर्वी चंपारण जिलाध्यक्ष नीता शर्मा के नेतृत्व में मोतिहारी के कचहरी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद डॉ. आनगोमाचा बिमौल अकोईजाम के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गांधी ऑडिटोरियम से निकला जुलूस, कचहरी चौक पर प्रदर्शन भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गांधी ऑडिटोरियम से जुलूस निकालकर कचहरी चौक पहुंचीं। यहां आयोजित धरना-प्रदर्शन में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कथित महिला-विरोधी बयानों पर आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग की। 'महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं' भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए आवाज उठाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं को अपने वक्तव्यों और आचरण में महिलाओं की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। वहीं, उपमहापौर डॉ. लालाबाबू प्रसाद और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हेना चंद्रा ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मीना मिश्रा, माला सिंह, रंजना श्रीवास्तव, प्रभावती देवी, प्रतिभा शर्मा, उषा गुप्ता और निशा सिन्हा समेत महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता शामिल हुईं। इसके अलावा आमोद झा, रोचक झा, संजू निषाद और विजय राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।