Full Story
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र की चांदपाड़ा पंचायत के धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से आठ वर्षीय पुत्री रुकसार की मौत हो गई मृत बच्ची की पहचान आजमनगर निवासी शमसुल आलम की पुत्री रुकसार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। नहाते समय गहरे पानी में चली गई बच्ची पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुकसार धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने के बाद लापता हो गई। बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन रुकसार का कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ ने चलाया तलाश अभियान घटना की जानकारी मिलने के बाद बारसोई के अंचल अधिकारी श्याम सुंदर साह ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने नदी में बच्ची की तलाश की। काफी प्रयास के बाद अगले दिन रुकसार का शव पानी से बाहर निकाला गया। बच्ची की मौत की खबर मिलने से परिजनों में शोक छा गया। पोस्टमॉर्टम और सरकारी सहायता से परिजनों का इनकार हादसे के बाद परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की बात कही है। साथ ही परिवार ने सरकारी सहायता का लाभ लेने से भी इनकार किया है।



Comments
0