Full Story

हाजीपुर। दीपावली और छठ पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के यात्रियों को राहत देने के लिए छह जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है, जिनमें लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कोलकाता के लिए पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें तथा सरहिंद से सहरसा के लिए एक जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने सोमवार को बताया कि इन ट्रेनों का परिचालन 05 से 13 नवंबर के बीच अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा। इससे पंजाब और आसपास के क्षेत्रों से बिहार आने वाले यात्रियों के साथ वापसी करने वालों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। लुधियाना-सहरसा स्पेशल: 06, 09 और 11 नवंबर को प्रस्थान ट्रेन संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 06, 09 और 11 नवंबर को लुधियाना से शाम 5:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:33 बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 12:40 बजे गोरखपुर, शाम छह बजे हाजीपुर और रात 8:50 बजे बरौनी में रुकते हुए रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04655 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 08, 11 और 13 नवंबर को सुबह 3:50 बजे सहरसा से खुलेगी। यह सुबह 5:30 बजे बरौनी और 7:55 बजे हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यह ट्रेन मानसी, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। लुधियाना-दरभंगा स्पेशल: तीन दिन मिलेगी सुविधा ट्रेन संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 07, 10 और 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। यह सुबह 10:07 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन रात 12:50 बजे गोरखपुर, सुबह 5:55 बजे हाजीपुर, 6:55 बजे मुजफ्फरपुर और आठ बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04661 दरभंगा-लुधियाना स्पेशल 8, 11 और 12 नवंबर को दोपहर एक बजे दरभंगा से चलेगी। यह दोपहर 2:10 बजे समस्तीपुर, 3:35 बजे मुजफ्फरपुर और शाम 4:35 बजे हाजीपुर में रुकते हुए अगले दिन शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन का मार्ग समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट होकर निर्धारित किया गया है। लुधियाना-पूर्णिया स्पेशल: सहरसा और बरौनी होकर चलेगी ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना-पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल 05 और 09 नवंबर को दोपहर 12 बजे लुधियाना से खुलेगी। यह दोपहर तीन बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 6:50 बजे गोरखपुर, दोपहर 12:25 बजे हाजीपुर, 3:20 बजे बरौनी और शाम 7:20 बजे सहरसा में रुकते हुए रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया-लुधियाना स्पेशल 6 और 10 नवंबर को रात 11:30 बजे पूर्णिया से रवाना होगी। अगले दिन रात 1:10 बजे सहरसा, सुबह 3:25 बजे बरौनी और 5:15 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रा के तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यह ट्रेन सहरसा, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। लुधियाना-गया स्पेशल: 12 नवंबर को चलेगी ट्रेन गया और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 04664 लुधियाना-गया फेस्टिवल स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। यह सुबह 10:07 बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। अगले दिन रात 2:25 बजे वाराणसी, सुबह 4:20 बजे डीडीयू, 5:13 बजे भभुआ रोड, 5:48 बजे सासाराम और 6:08 बजे डेहरी ऑन सोन में रुकते हुए सुबह 8 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04663 गया-लुधियाना स्पेशल 13 नवंबर को सुबह 11 बजे गया से खुलेगी। यह सुबह 11:58 बजे डेहरी ऑन सोन, दोपहर 12:18 बजे सासाराम, 12:33 बजे भभुआ रोड और 2 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यह ट्रेन डीडीयू, वाराणसी, आलमनगर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। लुधियाना-कोलकाता स्पेशल: बरौनी, समस्तीपुर और किउल में ठहराव ट्रेन संख्या 04666 लुधियाना-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल 6 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से खुलेगी। यह सुबह 10:07 बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 5:55 बजे हाजीपुर, 6:55 बजे मुजफ्फरपुर, 8 बजे समस्तीपुर, 9:55 बजे बरौनी और 11:15 बजे किउल में रुकते हुए रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04665 कोलकाता-लुधियाना स्पेशल 7 नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7:10 बजे झाझा, 7:55 बजे किउल, 9:10 बजे बरौनी, 10:45 बजे समस्तीपुर, 11:50 बजे मुजफ्फरपुर और दोपहर 12:50 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रा के तीसरे दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इसका मार्ग झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट होकर निर्धारित किया गया है। सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल: बिना आरक्षण वाले यात्रियों को राहत रेलवे ने सरहिंद से सहरसा और सहरसा से अंबाला कैंट के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04528 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल 5, 9 और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे सरहिंद से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 9:40 बजे हाजीपुर, 10:35 बजे मुजफ्फरपुर, 11:40 बजे समस्तीपुर और दोपहर 12:45 बजे बरौनी में रुकते हुए शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04527 सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल 6, 10 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे सहरसा से खुलेगी। यह रात 8:55 बजे खगड़िया, 9:50 बजे बरौनी और 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। अगले दिन रात 12:20 बजे मुजफ्फरपुर और 1:20 बजे हाजीपुर में ठहराव के बाद रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।