Full Story

सीवान। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सीवान में संगठन को नया स्वरूप देते हुए मंगलवार को 111 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की, जिसमें जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने 10 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, तीन प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी, 50 सचिव और 19 कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई टीम जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने जिला कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि नई टीम के गठन का उद्देश्य जिले में संगठन की गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कमेटी में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। इन 10 नेताओं को बनाया गया उपाध्यक्ष नई जिला कमेटी में निकेश चंद तिवारी, आमोद प्रियदर्शी, विजय सिंह कुशवाहा, बबलू चौहान, मुर्तुजा अली, पैगाम लाल बाबू कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, जयनाथ ठाकुर, हरे राम कुशवाहा और इंदु देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 26 महासचिवों को मिली जिम्मेदारी महासचिव पद पर सुनील कुमार, संजीव कुमार सिंह, नीलेंदु त्यागी, अनीता देवी, सुजीत कुमार सिंह उर्फ सचिन पटेल, रंजीत यादव, संतोष कुमार सिंह, संजय महतो, विजय सिंह पटेल, मनोज कुमार सिंह, प्रभु राम, विजय प्रजापति और राजन पटेल को शामिल किया गया है। इनके अलावा संतोष पांडेय, संगीता पटेल, मनोरंजन श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, डॉ. सीवी मिश्रा, प्रिंस सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, अनिल सिंह, निभा सिंह, अंशु कुमारी उर्फ चंद पांडेय, प्रभुनाथ सिंह और राकेश बिहारी सिंह को भी महासचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी भी नियुक्त जदयू की नई कमेटी में नागेंद्र सिंह पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार, नीलेंदु त्यागी और रंजीत यादव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रमेश यादव को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 50 सचिव और 19 कार्यकारिणी सदस्य भी कमेटी में शामिल किए गए हैं। विधायक ने दी बधाई, कई नेता रहे मौजूद जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह ने कहा कि नई कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कमेटी की घोषणा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, उमेश ठाकुर, प्रदेश सचिव मोहन प्रसाद राजभर, नागेंद्र सिंह पटेल, इंदु देवी, विजय कुशवाहा और सुनील कुमार सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।