Full Story
कटिहार। बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे और खरीदारी करने मॉल चले गए। करीब 10 मिनट बाद लौटे तो डिक्की खुली थी और पूरी रकम गायब। शुक्रवार को बिहार में कटिहार जिले के बारसोई बाजार में दिनदहाड़े हुई इस चोरी से हड़कंप मच गया। घटना बारसोई थाने से महज 200 मीटर दूर सिटी बाजार मेट्रो मॉल के सामने की है। बैंक से निकाले थे रुपये कमरौल पंचायत निवासी पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बारसोई बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से ढाई लाख रुपये निकाले थे। रकम मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर वे सिटी बाजार मेट्रो मॉल में खरीदारी करने चले गए। करीब 10 मिनट बाद वापस आए तो बाइक की डिक्की खुली मिली। उसमें रखे रुपये गायब थे। पीड़ित के मुताबिक, यह रकम उन्होंने जरूरी काम के लिए निकाली थी। चोरी के बाद उन्होंने बारसोई थाने को सूचना दी। कैमरे में दिखी चोरी, पहचान की तलाश सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते चोर नजर आए हैं। पुलिस उनकी पहचान के लिए आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल के आसपास के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। थाने के पास वारदात, सुरक्षा पर सवाल थाने से इतनी कम दूरी पर दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये की चोरी ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।



Comments
0