Full Story

मुंबई। अभिनेता अमित साध की आगामी फिल्म 'प्रताप' को वास्तविकता के करीब दिखाने के लिए निर्माताओं ने भोपाल में एक पूरी जेल का सेट तैयार कराया है, जहां फिल्म की कहानी के महत्वपूर्ण दृश्यों को विश्वसनीय माहौल में फिल्माने के लिए जेल की बनावट से लेकर छोटी-छोटी बारीकियों तक का विशेष ध्यान रखा गया है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़ लेखक और निर्देशक सचिन सराफ की फिल्म 'प्रताप' एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की कहानी है। कहानी में उस समय बड़ा बदलाव आता है, जब कानून की रक्षा करने वाला यह अधिकारी खुद ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है कि उसे कानून के दूसरी तरफ खड़ा होना पड़ता है। फिल्म में जेल का हिस्सा कहानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि निर्माताओं ने किसी मौजूदा लोकेशन पर निर्भर रहने के बजाय अलग से जेल का सेट बनाने का फैसला किया। जेल की दीवारों से लेकर माहौल तक पर खास मेहनत प्रोडक्शन टीम ने भोपाल में जेल का ऐसा सेट तैयार किया, जो कहानी की परिस्थितियों के मुताबिक दिखाई दे। सेट बनाते समय जेल की संरचना, आसपास के वातावरण और अन्य जरूरी बारीकियों पर ध्यान दिया गया। इससे निर्देशक को कहानी की जरूरत के अनुसार लोकेशन में बदलाव करने की सुविधा मिली। कलाकारों को भी अपने किरदारों के अनुरूप माहौल में काम करने का अवसर मिला। निर्देशक बोले- दर्शकों को सब कुछ असली लगे निर्देशक सचिन सराफ ने बताया कि फिल्म की कहानी में जेल की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसे विश्वसनीय दिखाना उनकी प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि भोपाल में जेल का सेट बनाने से टीम को अपनी जरूरत के अनुसार उसे तैयार करने की आजादी मिली। सराफ के मुताबिक, जेल के माहौल को वास्तविक दिखाने के लिए काफी सोच-विचार और मेहनत की गई है, ताकि दर्शक कहानी और किरदारों की परिस्थितियों से बेहतर तरीके से जुड़ सकें। अमित साध के साथ नजर आएंगे कई चर्चित कलाकार फिल्म 'प्रताप' में अमित साध के अलावा ईशा देओल, तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन सचिन सराफ ने किया है, जबकि प्रदीप रंगवानी ने यूवी फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है। 'प्रताप' 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।